Movie prime

Dr V. B. Singh को मिला इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन का प्रतिष्ठित फेलोशिप सम्मान

 

Rudra News Express Bikaner. 

बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ आचार्य प्रो. (डॉ.) वीर बहादुर सिंह को चेन्नई में आयोजित InSH–BPCON 2026 सम्मेलन में Indian Society of Hypertension की प्रतिष्ठित FISH फेलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एस.पी. मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. (डॉ.) वीर बहादुर सिंह को उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए Indian Society of Hypertension (ISH) की प्रतिष्ठित Fellowship (FISH) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें चेन्नई में आयोजित 36वें वार्षिक सम्मेलन InSH–BPCON 2026 के दौरान प्रदान किया गया।

यह सम्मान डॉ. सिंह को उच्च रक्तचाप के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन शोध, चिकित्सा सेवा, शिक्षण और जन-जागरूकता में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

वैज्ञानिक व्याख्यान को मिली सराहना : 

सम्मेलन में देश-विदेश के हृदय रोग एवं मेडिसिन विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस दौरान प्रो. डॉ. वीर बहादुर सिंह ने "उच्च रक्तचाप के आधुनिक जोखिम मूल्यांकन तथा भारतीय परिप्रेक्ष्य में उपचार रणनीतियों" पर वैज्ञानिक व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसे विशेषज्ञों ने काफी सराहा।

चिकित्सा जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि : 

सम्मेलन में उन्हें स्मृति-चिह्न और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि केवल एस.पी. मेडिकल कॉलेज, बीकानेर ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान के चिकित्सा समुदाय के लिए भी गर्व का विषय मानी जा रही है।

डॉ. सिंह बोले : सम्मान से बढ़ी जिम्मेदारी

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रो. डॉ. वीर बहादुर सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें उच्च रक्तचाप की रोकथाम, समय पर पहचान और वैज्ञानिक उपचार के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगी। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय अपने सहयोगी चिकित्सकों, विद्यार्थियों और संस्थान को दिया।

FROM AROUND THE WEB