RudraNewsExpress_Logo

अर्थ विशेषज्ञ डॉ गेवर चंद आचार्य का निधन, रायपुर में हुआ है उनका निधन, लोकप्रिय शिक्षक थे

 

RNE Bikaner.

दुखद। अर्थ विशेषज्ञ और अर्थ शास्त्र के लोकप्रिय शिक्षक डॉ गेवर चंद आचार्य का निधन हो गया। वे इस समय अपने पुत्र एस के आचार्य के साथ रायपुर में रहते थे। डॉ आचार्य काफी समय से अस्वस्थ थे। बीमारी के कारण कल शाम उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं।
 

डॉ आचार्य राजकीय डूंगर महाविधालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर थे और छात्रों में अपनी विशेष अध्यापन शैली के कारण लोकप्रिय थे। वे अच्छे अर्थ विशेषज्ञ थे। राजनीतिक विश्लेषक के रूप में भी उनकी खास पहचान थी। राजस्थानी के वरिष्ठ रचनाकार कमल रंगा उनके दामाद हैं। डॉ आचार्य के निधन पर शिक्षाविद  विद्यासागर आचार्य, साहित्यकार ब्रजरतन जोशी, मधु आचार्य ' आशावादी ',  नगेन्द्र किराडू, गिरिराज पारीक, कासिम बीकानेरी, धीरेंद्र आचार्य, सुकांत किराडू, ज्योतिषाचार्य राजेन्द्र व्यास ' ममु महाराज ', अशोक आचार्य, गिरधर अग्रवाल आदि ने शोक प्रकट किया है।

FROM AROUND THE WEB