दूसरे चरण से पहले बंगाल में फिर ईडी की 9 जगह रेड, पीडीएस घोटाले में ईडी ने की है यह छापेमारी
RNE Network.
पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। इस बीच प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी फिर से एक्टिव हो गयी है। ईडी ने कल शनिवार को राज्य में 9 ठिकानों पर छापेमारी की है।
यह एक्शन पीडीएस घोटाले में हो रहा है। कोलकाता, बर्धमान, हावड़ा सहित कई इलाकों में छापेमारी की गई है। ये छापेमारी इस घोटाले में शामिल निरंजन चन्द्र साहा और कुछ अन्य लोगों के बताए जा रहे है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया था और अब इसी के तहत एक्शन चल रहा है।
आरोप है कि सप्लायर्स एवं एक्सपोर्टर्स ने यह गड़बड़ी की थी। कोलकाता स्थित ईडी के जोनल आफिस की ओर से यह जांच की जा रही है। इस मामले में बंगाल पुलिस ने ही 23 अक्टूबर 2020 को पहली एफआईआर दर्ज की थी। यह केस बसीरहाट पुलिस थाने में दर्ज हुआ था। इस मामले में कस्टम विभाग के डिप्टी कमिश्नर ने शिकायत की थी।
उनका आरोप था कि जनता में बांटने के लिए आये गेहूं को कहीं और बेच दिया गया या फिर जमाखोरी कर ली गयी। उनके इस आरोप के बाद जांच हुई तो एक बड़ा घोटाला ही सामने आया।

