Movie prime

आरएसओएस 10वीं व 12वीं के नतीजे आज, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे जारी

 

RNE Network.

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ( आरएसओएस ) की कक्षा 10 वीं व 12 वीं की मार्च - मई 2026 सत्र की परीक्षाओं का परिणाम आज गुरुवार 25 जून को घोषित किया जायेगा।
 

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज 25 जून को सुबह 11 बजे राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल भवन से परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री दिलावर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से संवाद भी करेंगे। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहेंगे। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल उन विद्यार्थियों को शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराता है जो किसी कारणवश नियमित शिक्षा व्यवस्था से जुड़ नहीं पाते।

FROM AROUND THE WEB