Movie prime

केंद्रीय कानून मंत्री व सांसद अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों को पंख, लगातार केंद्र से मिल रहा अब योजनाओं का लाभ

रेल सेवाओं में उपेक्षित रहे बीकानेर को मिल रहा अब हक़

विकास, प्रगति, सुविधाओं के रास्ते खोले है सांसद ने

 

अभिषेक आचार्य
a

RNE Special.
 

एक समय था जब संभागीय मुख्यालय होने के बाद भी बीकानेर को विकास के क्षेत्र में सदा अपना हक खोना पड़ता था। कोई नई रेलगाड़ी शुरू होने की बात होती तो भले ही उसमें यात्री भार बीकानेर का हो, जरूरत बीकानेर की हो और मांग बीकानेर की हो, मगर वह रेलगाड़ी शुरू जोधपुर से होती थी। बीकानेर को केवल उससे जोड़ा जाता और इस शहर का हक़ छीन लिया जाता।
 

कोलकाता, मुंबई आदि के लिए चल रही गाड़ियां इसका जीता जागता उदाहरण है। केंद्रीय विश्वविद्यालय की मांग बीकानेर ने की। आंदोलन किया। जरूरत यहां थी मगर वह भी बीकानेर में खोलने की प्रशासनिक रिपोर्ट के बाद भी अजमेर चला गया। बीकानेर ठगा सा देखता रह गया। कुछ नहीं कर सका।
 

कल आया सुखद समाचार:
 

बीकानेर के लिए 20 अगस्त का दिन एक सुखद समाचार लेकर आया। रेल सेवा के क्षेत्र में बीकानेर के लिए नए सूर्य का उदय हुआ और इस सूर्य की रोशनी ने हर बीकानेर वासी के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी। वो मन से आजादी के बाद पहली बार रेल सेवा को लेकर इतना प्रसन्न नजर आया।
s

हर बीकानेर वासी को मुस्कुराहट देने का यह काम शहर को उनके लाडले सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया। मेघवाल के प्रयासों से देश के रेल मंत्री ने बीकानेर से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन के संचालन की स्वीकृति मिली। ये पूरा श्रेय केवल अर्जुनराम जी मेघवाल को जाता है। 
 

हर बीकानेर वासी को राहत:
 

बीकानेर के लोगों का आजकल दिल्ली बहुत जाना होता है। इससे भी अधिक वर्षों से बीकानेर के लोगों का निवास कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, असम आदि में ही है। उनको सही और समय बचाने वाली कनेक्टिविटी नहीं मिलती थी। दिल्ली पहुंचे तो कनेक्टिविटी मिले। इस बड़ी समस्या का निदान सांसद व केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कराया है, हर बीकानेर वासी व प्रवासी बीकानेर वासी अपने इस लाडले सांसद को दिल से दुआ दे रहा है। 
 

प्रसन्नता का बड़ा कारण यह भी:
 

पहले हर रेलगाड़ी जोधपुर को मिलती, बीकानेर उससे जुड़ता। ये टीस हर बीकानेर वासी को थी। इस बार अब तक की हर टीस पर अर्जुनराम मेघवाल ने मरहम लगाया है। जोधपुर को अभी तक दिल्ली के लिए वंदे भारत गाड़ी नहीं मिली, बीकानेर को मिल गई। इस बात की खुशी तो बीकानेर वासी ही महसूस कर सकता है।
s

केंद्र के राज में बड़ी भागीदारी:
 

बीकानेर में पहले भी सांसद रहे, उन पर कुछ भी नहीं कहना। मगर चार बार से लगातार बीकानेर की जनता का विश्वास प्राप्त कर सांसद बनने वाले लाडले अर्जुनराम मेघवाल ने साबित कर दिया कि देश यानी केंद्र के राज में भी बीकानेर की बराबरी की भागीदारी है। विकास की राह खुल गई, यह बहुत दूर तक जायेगी।