अपने मरे हुए पूर्वज का खोपड़ी देख इमोशनल हुआ हाथी, जोर-जोर से लगा रोने, वीडियो देख इमोशनल हुए लोग
Aug 31, 2025, 19:28 IST
Viral video: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होता है जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं वहीं कई ऐसे वीडियो भी होते हैं जो लोगों को इमोशनल कर देते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगों को इमोशनल कर रहा है।
दक्षिण अफ्रीका से एक इमोशनल करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यहां एक हाथी जंगल में किसी दूसरे मरे हुए हाथी का खोपड़ी देखकर काफी इमोशनल हो जाता है और जोर-जोर से रोने लगता है। सामने आई जानकारी के अनुसार लोगों का मानना है कि यह खोपड़ी उसके पूर्वज का भी हो सकता है। सोशल मीडिया पर जिसने भी इस वीडियो को देखा है वह इमोशनल हो गया है।
मरे हुए जीव की खोपड़ी देख रोया हाथी
यह वीडियो दिखाता है कि हाथी न सिर्फ समझदार होते हैं, बल्कि उनके अंदर गहरी भावनाएं भी होती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी खोपड़ी के पास जाता है और अपनी सूंड से उसे ध्यान से छूता है, उसकी जांच करता है।
जैसे ही वह यह समझता है कि यह खोपड़ी किसी दूसरे हाथी की है, वह काफी दुखी हो जाता है। वह जोर-जोर से चिंघाड़ता है और उदास होकर आसपास घूमता है। उसकी आवाज में दुख साफ सुनाई देता है।
वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा गया है, 'Misava Safari Camp में गेम खेलने के बाद जैसे ही हम लॉज के पास पहुंचे, हल्की बारिश शुरू हो चुकी थी। इस वीडियो को जिसने भी देखा वह रोने लगा और इमोशनल हो गया सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और यह वीडियो जमकर वायरल नहीं हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब लिखे और शेयर कर रहे हैं।

