हाथियों ने कुचलकर 3 जनों को मार डाला, हाथियों ने 4 मजदूरों को कुचला, 3 की मौत हुई
Apr 4, 2026, 10:30 IST
RNE Network.
झारखंड में इन दिनों हाथियों का जबरदस्त आतंक है। शुक्रवार को सुबह रामगढ़ में हाथियों ने 4 मजदूरों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी और एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है। घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह रामगढ़ के गोला और मुरपा इलाके में हाथियों ने आतंक मचाया। हाथियों ने मजदूरों को अपना शिकार बनाया।

