Movie prime

रेल लाइन पर धमाका, एक की मौत, ट्रेक पर सोमवार रात को हुआ था यह ब्लास्ट

 

RNE Network.

रेल पटरियों पर जब अवांछित गतिविधिया बढ़ी तो रेल विभाग ने पटरियों की सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए। रेल गाड़ियों में सी सी टीवी कैमरे लगाए गए। ट्रेक पर पेट्रोलिंग शुरू की गई। इन सब व्यवस्थाओं के बाद इस तरह की अवांछित गतिविधियों पर बड़ा अंकुश लगा।
 

मगर अब एक बार फिर ऐसी दुर्घटना व कुचेष्ठा की खबर सामने आई है। पटियाला में राजपुरा - शंभु के बीच रेल लाइन पर मालगाड़ियों के लिए बने ट्रेक पर सोमवार रात को ब्लास्ट हुआ। ट्रैक के पास एक व्यक्ति का क्षत - विक्षत शव मिला है। पुलिस के अनुसार शव उसी व्यक्ति का है जो विस्फोट करने की कोशिश कर रहा था। रेलवे ने ट्रैक पर सुरक्षा फिर कड़ी कर दी है।

FROM AROUND THE WEB