RudraNewsExpress_Logo

बैंक में करोड़ों के नकली नोट : जयपुर भेजे 11.50 करोड़ में लाखों रुपए कम निकले, बैंक में जांच हुई तो मिले 7.40 करोड़ के नकली नोट

 

Rudra News National Desk. 

भारतीय रिजर्व बैंक के जयपुर कार्यालय भेजी गई 11.50 करोड़ रुपए की नकदी में 4.30 से 4.36 लाख रुपए कम पाए गए। इसके बाद यूपी के सहरनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की घंटाघर स्थित करेंसी चेस्ट में जांच शुरू हुई तो ऐसा खुलासा हुआ जिसने बैंक अधिकारियों के होश उड़ा दिए। आंतरिक ऑडिट में करीब 7.40 करोड़ रुपए के नकली नोट मिले। मामले में बैंक ने तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है, जबकि चार लोगों के खिलाफ सदर बाजार थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

नकदी में कमी मिलने के बाद मेरठ मंडल से जांच अधिकारी सहारनपुर पहुंचे और करेंसी चेस्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में पार्ट-टाइम हाउसकीपर*विशाल कुमार नोटों की गड्डियों से पैसे निकालता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उसके खिलाफ चोरी का अलग मुकदमा दर्ज कराया गया और उसे काम से हटा दिया गया।

इसके बाद बैंक ने 9 अगस्त को करेंसी चेस्ट का आंतरिक ऑडिट शुरू किया। नकदी और रिकॉर्ड का मिलान किया गया तो करीब 7.40 करोड़ रुपए के जाली नोट सामने आए। इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट मिलने की सूचना से बैंकिंग महकमे में हड़कंप मच गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनन्दन ने बैंक पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। अधिकारियों ने मामले की गहन जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

FROM AROUND THE WEB