पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट, विद्यार्थियों ने किया स्वागत
RNE Network.
पेपर लीक मामलों में त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने की घोषणा का विद्यार्थियों ने स्वागत किया। युवाओं का कहना है कि इससे दोषियों को जल्द सजा मिलेगी और परीक्षा प्रणाली पर विश्वास मजबूत होगा।
पेपर लीक के मामलों में सख्ती बरतते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाने की घोषणा का विद्यार्थियों और युवाओं ने स्वागत किया है। छात्रों का मानना है कि इस पहल से पेपर लीक जैसे मामलों की सुनवाई तेज होगी और दोषियों को जल्द तथा कड़ी सजा मिल सकेगी।
युवाओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए ऐसे कड़े कदम जरूरी हैं। उनका मानना है कि समयबद्ध न्याय मिलने से पेपर लीक जैसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा और अभ्यर्थियों का परीक्षा प्रणाली पर विश्वास और मजबूत होगा।
विद्यार्थियों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के हितों की बेहतर सुरक्षा होगी और भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने इसे युवाओं के भविष्य की रक्षा और निष्पक्ष भर्ती एवं परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

