Movie prime

Gujrat Titans की बस में आग, IPL Final के बाद बड़ा हादसा, धुएं से भरी बस, खिलाड़ियों को बीच रास्ते उतारा 

RCB से हार के कुछ देर बाद हुई घटना, सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ सुरक्षित

GT Team Bus Catches Fire Short Circuit

 

RNE Ahmedabad. 

IPL 2026 के फाइनल में हार का दर्द झेल रही गुजरात टाइटंस की टीम के सामने रविवार रात एक और संकट खड़ा हो गया। मैच खत्म होने के बाद होटल लौट रही टीम की बस में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से धुआं भर गया, जिसके बाद खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को तत्काल बस से बाहर निकालना पड़ा। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

e

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में तकनीकी खराबी के बाद धुआं फैलने लगा, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा को देखते हुए बस को तुरंत रोका गया और पूरी टीम को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाद में दूसरी बस की व्यवस्था कर खिलाड़ियों को होटल पहुंचाया गया।

हार के बाद बढ़ी मुश्किलें : 

इससे कुछ घंटे पहले ही गुजरात टाइटंस को IPL फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। खिताब जीतने का सपना टूटने के बाद टीम होटल लौट रही थी, तभी यह घटना हो गई।

add

सड़क किनारे बैठी नजर आई टीम :

घटना के बाद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें खिलाड़ी सड़क किनारे बैठे दिखाई दे रहे हैं। सिराज ने फोटो के साथ सिर्फ एक शब्द लिखा-"Breakdown" इसके बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

लगातार यात्राओं से भी जूझ रही थी टीम : 

गुजरात टाइटंस पिछले कुछ दिनों से लगातार यात्रा और व्यस्त कार्यक्रम से गुजर रही थी। धर्मशाला, मुल्लांपुर और अहमदाबाद के बीच लगातार सफर के बाद टीम फाइनल खेलने पहुंची थी। हालांकि टीम प्रबंधन ने हार के लिए थकान को जिम्मेदार मानने से इनकार किया है। गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा कि RCB ने बेहतर खेल दिखाया और जीत की पूरी हकदार रही। उन्होंने हार का कारण थकान को मानने से साफ इनकार किया।

add33


अपने घर में ढही गुजरात की दीवार, RCB चैंपियन : 

शुभमन-सुदर्शन का बल्ला खामोश, कोहली की विजयी पारी ने तोड़ा गुजरात का सपना

गौरतलब है कि अपने घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने का सपना संजोए गुजरात टाइटंस खिताबी मुकाबले में दबाव नहीं झेल सकी। फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात को हराकर आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। घरेलू दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में गुजरात की टीम हर विभाग में पिछड़ती नजर आई।

d

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। पूरे सीजन में टीम की ताकत रहे कप्तान शुभमन गिल और स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन सस्ते में पवेलियन लौट गए। दोनों के जल्दी आउट होने से गुजरात की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।

वाशिंगटन सुंदर ने संभाली पारी : 

संकट के बीच वाशिंगटन सुंदर ने जिम्मेदारी निभाते हुए शानदार 50 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। निर्धारित 20 ओवर में गुजरात टाइटंस 8 विकेट पर 155 रन ही बना सकी।

d

कोहली ने दिखाया क्लास : 

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत संतुलित रही। बड़े मुकाबले के खिलाड़ी माने जाने वाले विराट कोहली ने एक बार फिर खुद को साबित किया। उन्होंने दबाव में नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली और विजयी शॉट लगाकर टीम को खिताब तक पहुंचाया। कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में RCB ने 18 ओवर में ही 161 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और आईपीएल इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया।

FROM AROUND THE WEB