Movie prime

Toothache treatment : दांत दर्द में तुरंत राहत पाने के लिए अपनाए यह चार अचूक उपाय, तुरंत मिलेगा आराम  

दांत दर्द से राहत के उपाय (Home Remedies To Relieve Toothache)
 

Dant Dard Ko Kaise Thik Kare : दांत दर्द से परेशान लोगों की काफी संख्या है। सही खानपान नहीं होने के कारण दांत व जाड़ में असहनीय दर्द होता है। ऐसे में कई बार तुरंत ही डाक्टर के पास नहीं जा सकते है। ऐसे स्थिति में आपको डाक्टर से उपचार करवाने से पहले तुरंत ही आराम लेने के  लिए घरेलू उपाय कर सकते है। इससे आपके दांत दर्द में राहत देने का काम करेगा। इसलिए आज इन नुक्शों के बारे में बता देते है। 
.
दांत दर्द से राहत के उपाय (Home Remedies To Relieve Toothache)

हल्दी, नमक, सरसों के तेल से मिलेगी राहत 

अक्सर देखने को मिलता है कि जाड़ यानी दांत अंदर से खोखला हो जाता है। इसके बाद रात के समय अक्सर दर्द का अहसास होता है। ऐसे में असहनीय दर्द में इस उपाय का प्रयोग कर सकते है। इसके लिए आपको आपकी रसोई में मिलने वाली वस्तु से ही आराम मिल जाएगा।

इसके लिए आपको एक चुटकी हल्दी, एक चुटकी नमक व सरसों के तेल की जरूरत पड़ेगी। पहले हल्दी व नमक को अच्छी से मिला ले। इसके बाद इसमें एक या दो बूंद सरसों के तेल की डालकर तीनों को अच्छी से मिला ले। इसके बाद बने हुए पेस्ट को जो दांत खोखला है उसमें भर दे या उसके बाहर व ऊपर से लगा दे। इसके बाद मुंह को बंद रखे। आप देखेंगे की एक मिनट में ही आपको दर्द से राहत मिल जाएगा। 

नमक के पानी से कुल्ला

दांतों के दर्द से राहत पाने के लिए आप नमक के पानी से कुल्ला कर सकते हैं। नमक का पानी एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक है और यह आपके दांतों के बीच फंसे भोजन के कणों को बाहर निकालने में मदद करता है।

इसी के साथ नमक के पानी से दांत दर्द के कारण हुई सूजन को कम और मुंह के घाव को ठीक करने में भी मदद मिलती है। बता दें, इस उपाय का उपयोग करने के लिए एक गिलास गर्म पानी में आधा छोटा चम्मच नमक मिलाएं और इसे माउथवॉश की तरह इस्तेमाल करें।

बर्फ से सिकाई

अक्सर दांत में दर्द के बाद ठंडी चीज का भी प्रयोग कर सकते है। अगर आपको किसी चोट के कारण दर्द हो रहा है तोठंडी सिकाई करने से प्रभावित जगह की ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, जिसके कारण दर्द कम हो जाता है और ठंडक सूजन और जलन को भी कम कर सकती है।
इस तरीके को अपनाने के लिए प्रभावित जगह पर तौलिए में लपेटी हुई बर्फ की थैली को 20 मिनट तक रखें। इसको थोड़ी थोड़ी देर में दोहराते रहे। इससे दर्द से कुछ राहत मिलेगी। 

लहसुन की कली का प्रयोग करे

लहसुन औषधी की दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण है। लहसुन के औषधीय गुणों के चलते इसमें कई बीमारियों के इलाज में प्रयोग किया जाता है। इसमें जीवाणुरोधी गुण भी होते हैं। अगर दांत दर्द में प्रयोग करे तो यह उपाय भी तुरंत आराम दे सकता है। हानिकारक बैक्टीरिया को मार सकता है, बल्कि दर्द निवारक के रूप में भी काम कर सकता है।

दांत दर्द में लहसुन का इस्तेमाल करने के लिए, लहसुन की एक कली को पीसकर पेस्ट बना लें और उसे दर्द वाली जगह पर लगाएं. आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नमक भी मिला सकते हैं, या फिर, आप ताजे लहसुन की एक कली को धीरे-धीरे चबा सकते हैं।