Movie prime

Gautam Adani एशिया के सबसे अमीर, कुल नेटवर्थ ₹8.59 लाख करोड़; Ambani ₹8.42 लाख करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर

Bloomberg Billionaires Index : अडानी की संपत्ति में एक दिन में ₹33 हजार करोड़ की छलांग

 

RNE New Delhi. 

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति की कुर्सी बदल गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ₹8.59 लाख करोड़ (92.6 अरब डॉलर) की नेटवर्थ के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। लंबे समय तक शीर्ष पर रहे रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब ₹8.42 लाख करोड़ (90.8 अरब डॉलर) के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

दिनभर में गेम-चेंजर उछाल : 
 

अडाणी की संपत्ति में महज एक दिन में ₹33 हजार करोड़ (3.56 अरब डॉलर) की तेज बढ़ोतरी हुई, जिसने उन्हें अंबानी से आगे निकाल दिया। हालांकि अंबानी की नेटवर्थ में भी ₹712 करोड़ की बढ़त दर्ज हुई, लेकिन अडाणी की रफ्तार के सामने यह कम साबित हुई।
 

साल 2026 का ट्रेंड: अडाणी ऊपर, अंबानी पर दबाव : 
 

गौतम अडाणी की नेटवर्थ में इस साल अब तक ₹75 हजार करोड़ की बढ़ोतरी हुई। ग्रुप के शेयरों में तेजी से बड़ा फायदा हुआ। दूसरी ओर मुकेश अंबानी पर  इस साल रिलायंस के शेयरों में कमजोरी का असर रहा। उनकी संपत्ति में  ₹1.57 लाख करोड़ की गिरावट हुई। 

दुनिया में सबसे अमीर एलन मस्क : 
 

दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में एलॉन मस्क करीब ₹60 लाख करोड़ (656 अरब डॉलर) की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर कायम हैं। उनके बाद लैरी पेज और जेफ बेजोस का स्थान है। फिलहाल टॉप-10 में कोई भारतीय शामिल नहीं है।
 

क्या है ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स?
 

यह एक दैनिक वैश्विक सूचकांक है, जो दुनिया के सबसे अमीर लोगों की संपत्ति को ट्रैक करता है। हर कारोबारी दिन के अंत में आंकड़े अपडेट होते हैं। नेटवर्थ का आकलन कंपनियों के शेयर मूल्य और अन्य सार्वजनिक होल्डिंग्स के आधार पर होता है, इसलिए बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ रैंकिंग भी तेजी से बदलती रहती है।

FROM AROUND THE WEB