निजी स्थल पर नहीं हो सकेंगे सरकारी समारोह, सरकारी खर्च बचाने का बड़ा फैसला, सरकारी कार्यक्रम भी नहीं होंगे
Apr 9, 2026, 08:52 IST
RNE Network.
राज्य सरकार ने सरकारी खर्च में कमी लाने के लिए बड़ा फैसला किया है। सरकारी समारोह, प्रदर्शनी व सेमिनार सहित अन्य कार्यक्रमों का निजी स्थल पर आयोजन करने पर पाबंदी लगा दी है।
साथ ही निर्देश दिया है कि विशेष परिस्थिति में निजी स्थल पर आयोजन आवश्यक हो तो उसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी से अनुमति लेनी आवश्यक होगी। इस निर्देश से राज्य सरकार की ओर से विकसित सुविधाओ का सुचारू उपयोग हो सकेगा, वहीं सरकारी धन का अनावश्यक व्यय रोका जा सकेगा।
मुख्य सचिव की ओर से इस बारे में सभी विभागों, निगमों, स्वायत्तशासी संस्थाओं को दिशा निर्देश जारी किए गए है। इसमें कहा गया है कि सरकारी समारोह आदि के लिए विभिन्न विभागों एवं सरकार की अधीनस्थ संस्थाओं के पास उपलब्ध सुविधा सम्पन्न भवन, कॉन्फ्रेंस हॉल का प्रयोग किया जाए।

