Movie prime

'फ्रेश' जैसे भ्रामक दावों पर सरकार सख्त, हेरिटेज पनीर को नोटिस

 

RNE Network.

केंद्र सरकार हर क्षेत्र में शत प्रतिशत या इसी तरह के अन्य दावे करके ग्राहकों को लुभाने के विज्ञापनों पर पहले ही सख्त रुख अपना चुकी है। केंद्र सरकार ने सख्त निर्देश दिए कि इस तरह के दावे करके कम्पनियां लोगों को भ्रम में डालकर आकर्षित करेगी, तो उनके खिलाफ कार्यवाही होगी।
 

सबसे पहले कोचिंग संस्थानों के इस तरह के विज्ञापनों को लेकर सरकार ने कड़े आदेश जारी किए थे। उनके विज्ञापनों में बड़े बड़े दावे सफलता के किये जाते थे ताकि अभिभावक प्रभावित होकर अपने बच्चों को वहां एडमिशन दिला दें। फिर कुछ खाद्य वस्तुओं के इस तरह के दावों पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया था।
 

ताजा मामला पनीर के एक प्रोडक्ट से जुड़ा हुआ है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने ' हेरिटेज फ्रैश पनीर ' पैकेजिंग पर ' फ्रेश पनीर ' लिखने को भ्रामक बताते हुए नोटिस दिया है। प्राधिकरण ने कहा कि ऐसे दावे उपभोक्ताओं को भ्रमित करते हैं। नियामक ने खाद्य विक्रेताओं को ऐसे दावों से बचने की चेतावनी दी है।

FROM AROUND THE WEB