Movie prime

सरकार का बड़ा फैसला: 1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म

 

RNE Network.

भारत में पेट्रोल व डीजल के बड़े खरीददारों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक सप्लाई चेन में जो रुकावटें आयी थी, उसे देखते हुए भारत सरकार ने इसी महीनें ईंधन की बिक्री पर कुछ सख्त पाबंदियां लागू की थी।
add

अब स्थिति का आंकलन करने के बाद इन प्रतिबंधों को खत्म करने का ऐलान कर दिया गया है। सोमवार को सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में साफ किया गया है कि देश में पेट्रोल व डीजल की बिक्री पर हाल ही में लगाये गए प्रतिबन्ध हटा लिए गए हैं। ईंधन की खरीद व बिक्री को लेकर लागू की गई यह रोक 1 जुलाई से पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

FROM AROUND THE WEB