Movie prime

48 साल पुराने मुख्यालय पर कार्रवाई, अकबर रोड व रायसीना हिल्स दफ्तर खाली कराएगी सरकार

 

RNE Network.

कांग्रेस को 24 अकबर रोड स्थित पुराने मुख्यालय को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस एस्टेट विभाग ने दिया है। इसी के साथ 5 रायसीना हिल्स स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय को भी खाली करने के निर्देश दिए गए है।
 

पार्टी का कार्यालय भले ही इंदिरा गांधी भवन में शिफ्ट हो चुका है मगर पुराने दफ्तर से गतिविधियां जारी है। करीब 48 साल से यह बंगला कांग्रेस का कार्यालय बना हुआ है।
सूत्रों के अनुसार नोटिस के बाद पार्टी कोर्ट में जाने के विकल्प पर विचार कर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि अन्य दलों के कार्यालयों पर ऐसी कार्यवाही नहीं की गई है। भारतीय जनता पार्टी के 11, अशोक रोड या पंत मार्ग वाले दफ्तर भी खाली नहीं कराए गए है।

FROM AROUND THE WEB