Movie prime

मानसून के दौरान नदी क्षेत्रों से बजरी खनन बंद, केवल सत्यापित स्टॉक से होगी आपूर्ति

 

RNE Network.

अभी मानसून का मौसम है और बरसात का कोई भरोसा नहीं। तेज हवा के साथ बारिश कभी भी आ जाती है। तेज हवाओं और आंधियों के इस मौसम में बरसात की बहुत अधिक संभावना रहती है। अनेक बार बरसात के समय खानों में दुर्घटनाएं होती है।
 

इन दुर्घटनाओं से बचाव के लिए राज्य सरकार ने खनन को लेकर विशेष आदेश जारी किए हैं ताकि लोगों की जान माल की रक्षा की जा सके। दुर्घटनाओं की संभावना को समाप्त किया जा सके। 
 

प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही नदी क्षेत्रों से बजरी खनन पर वार्षिक प्रतिबन्ध प्रभावी हो गया है। 
 

नदियों के प्राकृतिक स्वरूप , जल प्रवाह और जलीय जीव जंतुओं के संरक्षण के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 1 जुलाई से 31 अगस्त तक नदी क्षेत्र से नए बजरी खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस अवधि में केवल 30 जून तक तैयार किये गए और खनिज विभाग से सत्यापित स्टॉक यार्ड ( टीपी पॉइंट ) से ही बजरी खनन का विक्रय व परिवहन किया जा सकेगा।

FROM AROUND THE WEB