Movie prime

Hajj 2027 : 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन, जुलाई के अंतिम सप्ताह में कुर्रा, 10 अगस्त  तक 1,52,300 जमा करवाने होंगे

हज सीट निरस्त करने पर लग सकता है जुर्माना

 

RNE Bikaner. 

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। हज यात्रियों की सुविधा के लिए जानकारी साझा करते हुए बीकानेर के खलील अहमद ने बताया कि इच्छुक आवेदक 22 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट एवं "हज सुविधा" मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकते हैं।

d

उन्होंने बताया कि यदि आवेदनों की संख्या निर्धारित कोटे से अधिक होती है तो जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में डिजिटल रैंडम चयन प्रक्रिया (कुर्रा) आयोजित की जाएगी। चयनित हज यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक 1,52,300 रुपये की अग्रिम राशि जमा करवानी होगी। निर्धारित समय-सीमा में किसी प्रकार की छूट या विस्तार नहीं दिया जाएगा।

खलील अहमद ने बताया कि आवेदन करने से पूर्व दिशा-निर्देशों और पात्रता संबंधी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना आवश्यक है। आवेदन के साथ मशीन-पठनीय भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट, नवीन पासपोर्ट आकार का फोटो, बैंक पासबुक अथवा निरस्त चेक तथा पते के प्रमाण की स्कैन प्रतियां अपलोड करनी होंगी। पासपोर्ट की वैधता कम से कम 31 दिसंबर 2027 तक होना अनिवार्य है।

उन्होंने हज यात्रियों से अपील की कि वे पूरी तैयारी और यात्रा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने के बाद ही आवेदन करें, क्योंकि हज सीट निरस्त करने पर हज-2027 दिशा-निर्देशों के अनुसार दंडात्मक प्रावधान लागू किए जाएंगे।

FROM AROUND THE WEB