Movie prime

Haridwar Bus Accident : राजस्थान के श्रद्धालुओं की बस पलटी, नागौर की महिला की मौत, 25 घायल 

 

RNE Haridwar-Jaipur-Nagaur. 

उत्तराखंड के पवित्र तीर्थनगरी हरिद्वार में राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सप्तऋषि क्षेत्र स्थित शांतिकुंज के पास हाईवे पर बस पलटने से नागौर जिले की एक महिला की मौत हो गई जबकि 25 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

विडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें :

f

बैक करते समय पलटी बस : 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब सड़क किनारे खड़ी बस को चालक बैक कर रहा था। इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग सीटों के बीच फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय सामने से एक डंपर भी आ रहा था। डंपर चालक ने बस को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसका वाहन भी नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा। इस दौरान वहां खड़ी एक बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गई।

add

नागौर की पुष्पकंवर की मौत : 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों, पुलिस और प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बस की खिड़कियां और शीशे तोड़कर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने नागौर निवासी 50 वर्षीय पुष्पकंवर (पत्नी भंवर सिंह) को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

f

25 घायल, कई की हालत गंभीर : 

हादसे में घायल 25 यात्रियों का उपचार हरिद्वार के अस्पताल में जारी है। कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि कई घायलों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। घायलों में महिलाओं और बुजुर्गों की संख्या अधिक बताई जा रही है। हादसे के दौरान बस में कुल 45 यात्री सवार थे।

add33

प्रशासन ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू : 

एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि दुर्घटना के बाद तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त बस, डंपर और अन्य वाहनों के कारण जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे प्रशासन ने जल्द ही नियंत्रित कर लिया। बाद में क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में हादसे की वजह बस को बैक करते समय चालक द्वारा नियंत्रण खोना माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है।

FROM AROUND THE WEB