Movie prime

पत्नी को पीहर बुलाने की गुहार लगाई, बारां जिले के एक ग्रामीण सेवा शिविर में मांग की गई

 

RNE Network.

राज्य सरकार इन दिनों आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा शिविर आयोजित कर रही है। इन शिविरों में जनता से जुड़े अधिकतर विभागों के अधिकारी व कर्मचारी बैठते हैं और जनता की समस्याओं को त्वरित निराकरण करते हैं।
 

इसी क्रम बारां जिले के छीपाबडौद स्थित देवरीजोध में भी ग्रामीण सेवा शिविर लगा। लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारी व कर्मचारी बैठे। उनकी मूलभूत समस्याओ के निराकरण के प्रार्थना पत्र लिये और समस्याओं का निस्तारण किया। इस ग्रामीण सेवा शिविर में एक ऐसी समस्या आयी जिसे सुनकर अधिकारी व कर्मचारी भी हैरान रह गए।
 

देवरीजोध के इस ग्रामीण सेवा शिविर में एक अनोखा मामला सामने आया। पाडल्या गांव निवासी हेमराज लोधा अपनी पत्नी को पीहर से वापस बुलाने की गुहार लेकर अधिकारियों के पास पहुंच गया। हेमराज ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पत्नी शांति बाई नाराज होकर पीहर चली गयी ह4। न मानने पर उसने अधिकारियों से पत्नी को वापस  बुलाने में मदद की गुहार लगाई।

FROM AROUND THE WEB