भारी बारिश, लैंडस्लाइड से राजस्थान की ट्रेनें प्रभावित, जानिए कौनसी ट्रेन रद्द, कहां तक चलेगी
मुंबई में बारिश, मध्य रेलवे के ठाकुरबारी-मंकी हिल स्टेशनों के मध्य भूस्खल के कारण रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी
Rudra News Express Mumbai-Jaipur.
मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश तथा मध्य रेलवे के ठाकुरबारी–मंकी हिल रेलखंड के बीच हुए भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे से संचालित कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है, जबकि कई लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं जाएंगी और बीच मार्ग से ही संचालित होंगी। इसके अलावा पश्चिम रेलवे पर जलभराव और रैक की कमी के कारण भी एक ट्रेन रद्द कर दी गई है।
पूरी तरह रद्द ट्रेनें :
22483 भगत की कोठी–गांधीधाम एक्सप्रेस (08 जुलाई) – रद्द।
22484 गांधीधाम–भगत की कोठी एक्सप्रेस (09 जुलाई) – रद्द।
14708 दादर (मुंबई)–हनुमानगढ़ एक्सप्रेस (09 जुलाई) – पश्चिम रेलवे पर जलभराव और रैक की कमी के कारण रद्द।
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें :
12215 दिल्ली सराय–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस – सूरत तक ही चलेगी, सूरत–बांद्रा मार्ग पर रद्द।
12216 बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय एक्सप्रेस – बांद्रा की जगह सूरत से चलेगी।
12479 जोधपुर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस – वापी तक ही संचालित होगी।
12480 बांद्रा टर्मिनस–जोधपुर एक्सप्रेस – बांद्रा की बजाय वापी से चलेगी।
12489 श्रीगंगानगर–दादर एक्सप्रेस – वापी तक ही जाएगी।
12490 दादर–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस – वापी से रवाना होगी।
14707 हनुमानगढ़–दादर एक्सप्रेस – वलसाड तक ही संचालित होगी।
14708 दादर–हनुमानगढ़ एक्सप्रेस (08 जुलाई की सेवा) – वलसाड से चलेगी।
12996 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस – वलसाड तक ही जाएगी।
12995 बांद्रा टर्मिनस–अजमेर एक्सप्रेस – वलसाड से संचालित होगी।
यात्रियों के लिए सलाह :
यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण आगे भी रेल संचालन में बदलाव संभव है। यात्रियों को स्टेशन आने से पहले रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा या NTES के माध्यम से ट्रेन की जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

