Movie prime

 जून 2026 में घर पर बनने वाली थाली की लागत में बेइंतहा बढ़ोतरी

 

RNE Network.

हाय महंगाई ! महंगाई ने एक बार फिर से आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रोज किचन में उपयोग आने वाली सब्जियों और अन्य चीजों के दामों में हुई बढ़ोतरी से हर घर के किचन का बजट ही बिगड़ गया है। इस महंगाई की सर्वाधिक मार मध्यम व निम्न वर्ग पर पड़ी है। उसकी थाली बेहद महंगी हुई है।
 

देशभर में रसोई का बजट एक बार फिर से बिगड़ गया है। जून 2026 में घर पर बनने वाली वेज और नॉनवेज थाली की लागत में बंफर इजाफा हुआ है। क्रिसिल इंटेलिजेंस की ताजा रिपोर्ट में यह बात स्पष्ट हुई है।
 

इस ताजा रिपोर्ट के मुताबिक टमाटर, प्याज, आलू, खाद्य तेल और एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमतों ने आम परिवारों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाला है। जून में वेज थाली की कीमत 28.4 थी। वहीं मई में इसके दाम 27.4 थे। यानी एक महीनें में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।

FROM AROUND THE WEB