Movie prime

बिकने जा रहा है आईडीबीआई बैंक, सरकार इस बैंक के निजीकरण का कर रही प्रयास

 

RNE Network.

बिक रहा है बैंक ! यह सूचना सही है। देश का आईडीबीआई बैंक बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सरकार आईडीबीआई बैंक के निजीकरण को लेकर प्लानिंग कर रही थी। लेकिन अब यह प्लानिंग जल्दी ही पूरी होने वाली है।
 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय मूल के अरबपति प्रेम वत्स जल्दी ही इस बैंक के आधिकारिक रूप से मालिक बन सकते हैं। क्योंकि इस बैंक को खरीदने के लिए उन्होंने सबसे बड़ा प्रपोजल सरकार के सामने रखा है। कम्पनी की तरफ से बैंक को खरीदने के लिए 5.5 से 5.7 बिलियन डॉलर ( करीब 47, 000- 49, 000 करोड़ रुपये ) का प्रपोजल रखा है।

FROM AROUND THE WEB