Movie prime

खाटूश्याम भक्तों के लिए जरूरी सूचना: 20 जुलाई को शाम 5 बजे तक नहीं होंगे दर्शन

 

RNE Network.

सीकर के खाटूश्यामजी स्थित खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए हर दिन देश के अलग अलग हिस्सों से भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। श्याम बाबा के भक्तों की पूरे देश मे बहुत बड़ी संख्या है।
 

श्री श्याम मंदिर कमेटी ने 20 जुलाई को भगवान श्री श्याम प्रभु की विशेष सेवा - पूजा एवं तिलक के चलते दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया है। कमेटी अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान के अनुसार 19 जुलाई रात 10 बजे से 20 जुलाई शाम 5 बजे तक आम श्रद्धालुओ के लिए मंदिर के दर्शन बन्द रहेंगे। कमेटी ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय के बाद ही दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने तथा धार्मिक अनुष्ठानों के सुचारू संचालन में सहयोग करने की अपील की है।

FROM AROUND THE WEB