Movie prime

कंकाल प्रकरण में मोड़, बैंक ने सौंपी रकम, ओडिशा सरकार ने मामले की जांच के दिये आदेश

 

RNE Network.

ओडिशा के चर्चित कंकाल मामले से अब तो पूरा देश परिचित हो गया है। इस अजीब वाकिये से सभी लोग स्तब्ध रह गए थे और बैंक की असंवेदनशीलता से नाखुश थे। एक भाई को अपनी बहन का के कंकाल निकालकर बैंक लाना पड़ा था। 
 

ओडिशा के क्योंझर जिले के गांव दियानली में आदिवासी जीतू मुंडा के बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। बैंक ने जीतू की मृत बहन के खाते में जमा करीब 20 हजार रुपये दे दिए।
 

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कंकाल को फिर दफनाया गया। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए है। जनवरी में जीतू की बहन की मौत के बाद बैंक में जमा पैसा निकालने के लिए जीतू को यह असंवेदनशील कदम मजबूरी में उठाना पड़ा। बैंक ने सफाई दी थी कि जीतू अनपढ़ है और बताई गई प्रक्रिया समझ नहीं पाया। मीडिया में यह मामला सामने आने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री ने अब कंकाल प्रकरण की जांच के आदेश दिए है।

FROM AROUND THE WEB