RudraNewsExpress_Logo

बीकानेर के बड़े हिस्से में E-Mitra, फोटोस्टेट दुकानें, कोचिंग सेंटर बंद रखने का आदेश, जानिए क्यों!

SI Re Exam : 47 परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर में E-Mitra, फोटोस्टेट दुकानें, कोचिंग सेंटर 20 सितंबर को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक बंद रखने का आदेश

 

Rudra News Express Bikaner. 

राजस्थान लोक सेवा आयोग की उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2021 को लेकर बीकानेर जिला प्रशासन ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त पाबंदियां लागू की हैं। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट निशान्त जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है। परीक्षा 20 सितंबर को दो पारियों में आयोजित होगी। पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी।

परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर दायरे में ये रहेंगे बंद : 

• E-Mitra केंद्र
• फोटो कॉपी/फोटोस्टेट की दुकानें
• साइबर कैफे
• कोचिंग संस्थान

मोबाइल, ब्लूटूथ और स्मार्ट वॉच पर भी रोक : 

परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का नकल अथवा किसी अवैध गतिविधि के लिए इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केंद्रों में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। इन प्रतिबंधों का उद्देश्य परीक्षा के दौरान नकल गिरोह और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना तथा परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखना है। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा से संबंधित अनावश्यक तथ्यों के सोशल मीडिया पर आदान-प्रदान पर भी रोक रहेगी।

आठ अधिकारियों को बनाया कार्यपालक मजिस्ट्रेट : 

परीक्षा के दौरान प्रशासनिक एवं कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए आठ अधिकारियों को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इनमें महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव यशपाल आहूजा, राजुवास के रजिस्ट्रार पंकज शर्मा, उपनिवेशन विभाग की उपायुक्त शारदा चौधरी, भू प्रबंधन अधिकारी सवीना बिश्नोई, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग की उप महानिदेशक मनीषा लेघा, सहायक कलेक्टर रणजीत कुमार, नगर निगम उपायुक्त दमयंती कंवर तथा तहसीलदार विवेक चौधरी शामिल हैं।

FROM AROUND THE WEB