RudraNewsExpress_Logo

IND vs NZ : 30 गेंद,  69 रन.. और ये 40 मिनट! तिलक-नीतीश ने आखिरी ओवर में  4 विकेट से जीत दिलाई!
 

 

RNE Sports Desk. 
क्राइस्टचर्च के मैदान में न्यूजीलेन्ड की जीत लगभग तय मान ली गई। महज 31 गेंद बची थी। जीत के लिए टीम इंडिया को 69 रन चाहिए थे और 112 पर 6 विकेट गिर चुके थे। भारतीय दर्शक और क्रिकेट प्रेमी जब निराश होकर टीवी बंद कर ही रहे थे तभी लगा कि पिच पर मौजूद तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी हार मानने को तैयार नहीं है। जिस बुरी स्थिति में 06 विकेट गिरने के बाद पूरी तरह रक्षात्मक हो जाते हैं उस स्थिति में ये दोनों आक्रामक हो गाये। इनके बल्लों ने आर-पार की गर्जना कर दी। मैदान पर ऐसा तूफान मचाया कि  न्यूजीलैंड के बॉलर्स की गेंदों को जमीन छूते ही हवा की सैर करने लगे। दोनों ने आखिरी 30 गेंदों में 69 रन जोड़कर मुकाबले का रुख पलट दिया और भारत को चार विकेट से रोमांचक जीत दिला दी। आखिरी ओवर में मिली 4 विकेट की इस जीत के साथ भी भारत को सीरीज में 2-0 की बढ़त मिल गई। 

दबाव सहन नहीं, गेंदबाजों को धोया : 

दरअसल जब अंतिम दो ओवर में जीत के लिए बड़े शॉट्स की जरूरत थी तब भी तिलक और नीतीश ने खुद पर दबाव को हावी नहीं होने दिया। जैकब डफी के खिलाफ 18वें ओवर में  17 रन बटोर लिए। इसके बाद 19वें ओवर में तिलक वर्मा ने नाथन स्मिथ पर चार चौके-छक्के जड़ते हुए 18 रन बटोर लिए।

अब आखिरी ओवर में भारत को 11 रन चाहिए थे। जैकब डफी गेंदबाजी करने आए और तिलक ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। ओवर की पांचवीं गेंद वाइड रही, जिससे समीकरण और आसान हो गया। इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने दो रन दौड़कर भारत को जीत दिला दी।

तिलक का शानदार अर्धशतक, नीतीश का जोरदार साथ : 

तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और एक छक्का शामिल रहा। दूसरी ओर, नीतीश कुमार रेड्डी ने सिर्फ 13 गेंदों पर 26 रन बनाकर तेज गति से रन जुटाए। दोनों ने उस समय मोर्चा संभाला, जब भारतीय पारी बिखरती नजर आ रही थी। तिलक ने आक्रामक बल्लेबाजी की कमान संभाली, तो नीतीश ने बड़े शॉट्स लगाकर रन गति बनाए रखी। तिलक को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सैंटनर के हमलों से बिखरने लगी बल्लेबाजी, भारत ने वापसी की : 

न्यूजीलैंड के गेंदबाज मिचेल सैंटनर ने भारतीय बल्लेबाजी को बुरी तरह झकझोर दिया। उन्होंने श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और नमन धीर जैसे अहम विकेट लेकर टीम इंडिया को संकट में डाल दिया। संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। अभिषेक शर्मा ने 27 रन बना पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम पर दबाव बढ़ गया। 112 रन पर छह विकेट गिरने के बाद मुकाबला न्यूजीलैंड के पक्ष में जाता दिख रहा था। ऐसे में तिलक और नीतीश की साझेदारी निर्णायक साबित हुई।

FROM AROUND THE WEB