आप भारत के नागरिक हैं या नहीं? अब यह 4 दस्तावेज करेंगे तय, सिर्फ आधार कार्ड से नहीं चलेगा काम
Jul 12, 2025, 10:57 IST
Indian citizenship proof documents: बिहार चुनाव के पहले वोटर लिस्ट का मामला काफी गर्माया हुआ है। लोगों को लगता है कि उनके पास आधार कार्ड वोटर आईडी कार्ड या पासपोर्ट है तो इसे भारत का नागरिकता सबूत माना जाएगा, लेकिन हकीकत थोड़ी अलग है। आप सिर्फ आधार कार्ड या पैन कार्ड को नागरिकता सबूत नहीं माना जाएगा बल्कि इसके लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी।
इस दस्तावेज से साबित कर सकते हैं नागरिकता
अगर आपके पास पासपोर्ट है तो भारतीय नागरिकता प्रमाणित किया जा सकता है। यह विदेश मंत्रालय के द्वारा जारी किया जाता है और इसमें स्पष्ट रूप से नागरिकता का उल्लेख किया रहता है। कई सरकारी कामों में से नागरिकता प्रूफ के रूप में स्वीकार किया जाता है।
यह डॉक्यूमेंट भी आएंगे काम
बर्थ सर्टिफिकेट को भी भारतीय नागरिकता का सबूत माना जाता है क्योंकि यह आपकी जन्म तिथि और जन्म का स्थान बताता है। लेकिन ध्यान रहे की आपके माता-पिता भी भारतीय नागरिक हो। जन्म प्रमाण पत्र का रिकॉर्ड म्युनिसिपल कॉरपोरेशन या मान्यता प्राप्त अस्पताल के पास होता है।
नागरिकता के प्रमाण नहीं है यह डॉक्यूमेंट
अक्सर लोग सोचते हैं कि आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस से नागरिकता साबित हो जाती है लेकिन यह एक भ्रम है। आधार कार्ड केवल पहचान और निवास का दस्तावेज होता है वही वोटर आईडी कार्ड केवल वोट देने का अधिकार देता है और ड्राइविंग लाइसेंस केवल ड्राइविंग का अधिकार देता है। यह केवल भारतीय नागरिकता का प्रमाण नहीं माना जाता।
जरूरी है कि आप अपना बर्थ सर्टिफिकेट अपने पास रखें और इंडियन पासपोर्ट भी बनवा ले क्योंकि इंडियन पासपोर्ट को नागरिकता का एक पुख्ता सबूत माना जाता है। अगर आपके पास इंडियन पासपोर्ट है तो आप आसानी से भारतीय नागरिकता साबित कर सकते हैं। इंडियन पासपोर्ट भारतीय विदेश मंत्रालय के द्वारा जारी किया जाता है जो की भारतीय सबूत माना जाता है।