Movie prime

सऊदी अरब में मिसाइल गिरने से भारतीय की मौत, सऊदी अरब ने अभी तक मृतक की पहचान नहीं बताई

 

RNE Netwok.

दुखद खबर है। अमरीका - ईरान संघर्ष में एक भारतीय नागरिक को भी अपनी जान गंवानी पड़ी है। इससे भारत में शोक की लहर दौड़ी है।
 

अमरीका - ईरान संघर्ष के आठवें दिन भी ईरान और इजरायल की ओर से हमले किये गए। रविवार सुबह सऊदी अरब के अल खार्ज शहर में मिसाइल गिरने से एक भारतीय नागरिक सहित दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि 12 लोग घायल हो गये।
 

सऊदी अरब ने अभी तक मृतक की पहचान नहीं बताई है। एक अन्य मृतक और सभी घायल बांग्लादेशी नागरिक बताए जा रहे है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अल खार्ज सहित अन्य स्थानों पर रडार सिस्टम पर हमले की बात कही है। भारत सरकार ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

FROM AROUND THE WEB