भारत देश मे निर्मित पहले स्वदेशी रॉकेट की लौंचिंग आज, अंतरिक्ष में इतिहास रचने की तैयारी!
Jul 18, 2026, 09:44 IST
RNE, NETWORK.
देश पहला स्वदेशी निर्मित ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम - 1 आज शनिवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। यह देश का पहला निजी रॉकेट है जो प्रक्षेपित किया जा रहा है। इसको लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता बनी हुई है।
इस रॉकेट को एयरोस्पेस कम्पनी स्काईरुट ने विकसित किया है। विक्रम - 1 का नाम देश के महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है। यह 350 किलो तक वजन वाले छोटे सैटेलाइट को लो अर्थ ऑर्बिट तक ले जा सकेगा।

