आठवें वेतन आयोग पर सुझाव मांगे, संगठनों, यूनियनों आदि को चर्चा के लिए आमंत्रण भेजा
RNE Network.
केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स लंबे समय से आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे है। जिसको लेकर अब फिर से हलचल तेज हो गयी है।
आयोग ने अपनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न संगठनों, यूनियनों और हितधारकों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया है। आयोग के पास अपनी रिपोर्ट देने के लिए अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 3 नवम्बर 2025 को आयोग का गठन किया गया था। तब समय के अनुसार आयोग के पास करीब 13 महीनें का वक्त शेष है। हालिया नोटिस के मुताबिक वेतन, भत्तों और पेंशन सुधार से जुड़े सुझावों पर काम अब अहम मोड़ पर पहुँच चुका है।
जिससे कर्मचारियों के बीच उम्मीद की लहर दौड़ गयी है। आठवें वेतन आयोग ने साफ किया कि जो भी संगठन या यूनियन आयोग की विजिटिंग टीम से बातचीत करना चाहते है, उन्हें 10 अप्रैल 2026 तक ईमेल के जरिये अपॉइंटमेंट लेना होगा। इसके साथ ही वेतन और पेंशन से जुड़े सुझाव और फीडबैक भेजने के लिए 30 अप्रैल की डेडलाइन तय की है।

