आईआरसीटीसी की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन: पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी और अयोध्या के दर्शन के साथ विशेष तीर्थ यात्रा पैकेज
Jul 24, 2026, 11:26 IST
RNE Network.
आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन कर रहा है। इस विशेष धार्मिक यात्रा के माध्यम से यात्री पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी और अयोध्या में रामलला के दर्शन सहित कई प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा कर सकेंगे। आईआरसीटीसी के इस पैकेज में रेल यात्रा के साथ होटल में ठहरने, शुद्ध शाकाहारी भोजन, स्थानीय परिवहन, दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, टूर एस्कॉर्ट तथा यात्रा बीमा जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। यात्रियों के लिए स्लीपर, 3एसी और 2एसी श्रेणी में यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराया गया है।

