Movie prime

Jagdeep Dhankhar Resign : उपराष्ट्रपति धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

 

 
RNE New Delhi.
एक चौंकाने वाली बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भेजे पत्र ने तुरंत प्रभाव से पद त्यागने की बात कही है। 
 

जानिए क्या बताई इस्तीफे की वजह :
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा देते हुए स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया।  इस संबंध में राष्ट्रपति को एक पत्र लिखा है। कहा है कि अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए डॉक्टरी सलाह के आधार पर यह फैसला किया है। उन्होंने अपने इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने की बात कहते हुए संविधान के अनुच्छेद 67(ए) का हवाला दिया है।
 

letter

मैंने बहुत कुछ सीखा:
धनखड़ ने अपने पत्र में कहा कि आपके अटूट समर्थन और मेरे कार्यकाल के दौरान हमारे बीच बने सुखद और अद्भुत कार्य संबंधों के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। उन्होंने पीएम मोदी के साथ ही मंत्रिपरिषद् को के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया। लिखा कि मैंने अपने कार्यकाल के दौरान बहुत कुछ सीखा है।
स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और मेडिकल सलाह का पालन करने के लिए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं। इस प्रतिष्ठित पद से विदा लेते हुए, मैं भारत के वैश्विक उत्थान और अभूतपूर्व उपलब्धियों पर गर्व महसूस कर रहा हूं और इसके उज्ज्वल भविष्य में अटूट विश्वास रखता हूं।