JIO IPO 30,213 करोड़ का इश्यू 23 तक खुला, प्राइस बैंड 1,065 से ₹1,119
Rudra News Express.
जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का IPO भारतीय शेयर बाजार में नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। आज यानी 21 अक्टूबर को खुले इस इश्यू को पहले दिन कुछ ही घंटों में पूरा सब्सक्रिप्शन मिल गया। इस सबसे बड़े IPO का आकार करीब 30,213 करोड़ है। प्रति शेयर कीमत 1,065 से 1,119 रुपये तय की है। इस IPO में 23 अक्टूबर तक निवेश किया जा सकता है।
बड़ों का रुझान, छोटे सुस्त :
मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance के JIO IPO में संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी सबसे ज्यादा दिखाई दी, जबकि खुदरा निवेशकों की भागीदारी शुरुआती घंटों में अपेक्षाकृत धीमी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर तक IPO को कुल मिलाकर 1.64 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इस दौरान क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) श्रेणी में सबसे अधिक मांग दर्ज की गई।
एक लॉट के लिए ₹13,428 रुपए जरूरी :
IPO में एक लॉट में 12 शेयर रखे गए हैं। अपर प्राइस बैंड 1,119 रुपए के हिसाब से खुदरा निवेशक को एक लॉट के लिए कम से कम ₹13,428 लगाने होंगे। ऐसे में न्यूनतम निवेश ₹13,428 रहेंगे। ग्रे मार्केट के संकेतकों के अनुसार लगभग 23 प्रतिशत अधिक पर लिस्टिंग होगी। कंपनी IPO से जुटाई जाने वाली रकम का इस्तेमाल अपनी प्रमुख सब्सिडियरी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के कर्ज के भुगतान और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी।

