45 साल बाद मुक्त हुआ काल भैरव मंदिर, 45 साल बाद भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया
Apr 7, 2026, 11:46 IST
RNE Network.
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में दशकों पुरानी ऐतिहासिक भूल का सुधार हो गया है। करीब 45 साल बाद प्राचीन काल के भैरव मंदिर को भूमाफियाओं के अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया है।
मंदिर पर लगे ताले को तुड़वाकर प्रशासन ने न सिर्फ अतिक्रमण हटवाया, बल्कि धार्मिक आस्था से जुड़े एक महत्त्वपूर्ण स्थल को उसके सम्मान और पहचान की ओर लौटने की भी पहल की है। गढ़ क्षेत्र के नक्का कुआ इलाके में स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने काल भैरव मंदिर पर कुछ भूमाफियाओ ने लंबे समय से अवैध कब्जा कर रखा था।

