Movie prime

केदारनाथ यात्रा: वीआईपी सुविधाओं पर मंदिर समिति का पैसा खर्च, तीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

 

RNE Network.

केदारनाथ यात्रा में 2025 के दौरान मंदिर समिति के कोष से वीआईपी मेहमानों के ठहरने, भोजन और अन्य सुविधाओं पर खर्च के मामले में शासन की जांच में प्रथम दृष्टया अनियमितता सामने आई है।
 

इसके बाद शासन ने बदरीनाथ - केदारनाथ के तत्कालीन मुख्य कार्याधिकारी ( सीईओ ) समेत तीन अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाई के निर्देश दिए हैं।
 

यह मामला मई में आरटीआई के जरिये सामने आया था। आरोप था कि केदारनाथ विधायक आशा नोटियाल, भाजपा के रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की बेटी नेहा जोशी के  केदारनाथ प्रवास के दौरान ठहरने, भोजन और अन्य सुविधाओं का खर्च मंदिर समिति के कोष से उठाया गया।

FROM AROUND THE WEB