RudraNewsExpress_Logo

केरल अब कहलाएगा ‘केरलम’, संसद ने दी नाम बदलने को मंजूरी

 

RNE Network.

नाम परिवर्तन के दौर में दक्षिण भारत के एक और राज्य का नाम बदल गया है। दक्षिण भारत का शिक्षा के मामले में अव्वल राज्य ' केरल ' अब नाम परिवर्तन के बाद ' केरलम ' कहलायेगा। संसद ने कल इस नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया।
 

दरअसल, केरल विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल की जनता की भावनाओं के अनुरूप इस नाम परिवर्तन की घोषणा की थी। उसी घोषणा के प्रस्ताव को कल संसद से स्वीकृति मिल गयी। इस नाम परिवर्तन के बिल पर बोलते हुए आप सांसद संजय सिंह ने संसद में कहा कि नाम परिवर्तन तो ठीक है, मगर केंद्र को इस राज्य की सहायता करने में भी उदारता बरतनी चाहिए। इस राज्य को भी पूरी मदद केंद्र से मिलनी चाहिए।

FROM AROUND THE WEB