Movie prime

खाटूश्यामजी मंदिर कल रहेगा बंद, विशेष सेवा पूजा व तिलक के कारण बंद रहेंगे कपाट

 

RNE Network.

सीकर के खाटूश्यामजी में रोज श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए पूरे देश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। श्याम बाबा के भक्तों का हर दिन खाटूश्यामजी में मेला सा लगता है।
 

श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों के लिए यह खास सूचना है। श्री श्याम प्रभु की विशेष सेवा - पूजा और तिलक के चलते खाटूश्यामजी मंदिर में कल बुधवार को आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे। 
 

श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने बताया कि 19 मई रात 10 बजे से 20 मई शाम 5 बजे तक बाबा श्याम के दर्शन अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद श्रद्धालु पुनः दर्शन कर सकेंगे।

FROM AROUND THE WEB