बच्चों को गलत ज्ञान! किताब में न्यूटन को वैज्ञानिक नहीं, 'महान पायलट' बताया
RNE Network.
क्या आपको पता है, गुरुत्वाकर्षण के नियम को ईजाद करने वाले न्यूटन कौन थे ?
-- पता है। बहुत अच्छी तरह से पता है। यह भी कोई सवाल हुआ।
-- पता है तो फिर बताओ, न्यूटन कौन थे।
-- न्यूटन गुरुत्वाकर्षण के नियम को ईजाद करने वाले दुनिया के बहुत बड़े वैज्ञानिक थे।
-- गलत। पूरी तरह से गलत।
-- गलत कैसे ?
-- वो तो एक महान पायलट थे, वैज्ञानिक नहीं।
-- ये आप झूठ बता रहे हैं।
-- बिल्कुल भी झूठ नहीं। ऑनलाइन ओडिशा की नई स्कूली किताब खोल लो, उसमें न्यूटन को महान पायलट बताया हुआ है।
यह बात सच है। ओडिशा की नई स्कूली किताब में यह गलत जानकारी बच्चों को परोसी जा रही थी।
ओडिशा की नई स्कूली पुस्तकों में कुल 1678 त्रुटियां है। यह त्रुटियां जब वहां के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी के संज्ञान में लायी गयी तो उन्होंने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। कक्षा 1 से 8 तक की पुस्तकों में गंभीर गलतियां सामने आई है। उसी में न्यूटन को वैज्ञानिक की जगह ' महान पायलट ' बताया गया है।

