Movie prime

किरीट सोमैया का मुंबई में ‘स्कूल जिहाद’ का आरोप, भू माफियाओं पर अवैध स्कूल बनाने का आरोप

 

RNE Network.

पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश से नया शब्द आरम्भ हुआ, जो बाद में कई राज्यों में भी सरकारों, संगठनों द्वारा प्रयुक्त किया जाने लगा। यह शब्द था ' लव जिहाद '। इस जिहाद के खिलाफ कई राज्यों ने कानून भी बना लिए। 
 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब ' स्कूल जिहाद ' नामक नया शब्द सामने आया है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मुंबई में स्कूल जेहाद होने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि मुम्बई में कई मुस्लिम भू माफियाओं ने अवैध स्कूल बनाना, सरकारी जमीन हड़पने और जिहाद फैलाने के प्रयास का हिस्सा है।
 

सोमैया ने दावा किया है कि इन स्कूलों में से कई में मस्जिदों का निर्माण भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि बीएमसी ने पूरे मुंबई में 164 अवैध स्कूलों की सूची जारी की है। इन 164 स्कूलों में से कथित तौर पर 150 स्कूल मुस्लिम भू माफियाओं से जुड़े है।

FROM AROUND THE WEB