महिला मित्र से कार पर बनवाए 3500 लिपिस्टिक किस, पुलिस ने पोंछा, बाल्टी देकर साफ कराये
Aug 26, 2026, 08:41 IST
RNE Network.
सोशल मीडिया पर लाइक्स व व्यूज का नशा किस कदर भारी पड़ सकता है, ग्वालियर में इसका नमूना सामने आया। थांटीपुर निवासी आदित्य सिंह सिकरवार ने रील वायरल करने के लिए कार को ही ' किस कैनवास ' बना डाला।
उसकी महिला मित्र ने लाल रंग की लिपिस्टिक से कार पर करीब 3500 किस प्रिंट बना दिये। कार का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर 5.5 लाख व्यूज बटोर लिए। इसके बाद आदित्य कार लेकर सड़कों पर निकल पड़ा।
इसी बीच रील पर पुलिस की नजर पड़ी तो कार जब्त कर ली। पुलिस ने आदित्य पर गाड़ी के स्वरूप से छेड़छाड़ और लापरवाही से ड्राइविंग करने पर 5500 रुपये का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही पुलिस ने आदित्य को बाल्टी और पोंछा थमाकर कार पर लगे निशान साफ करने के बाद ही छोड़ा।

