Movie prime

कथित वसूली रैकेट में कोलकाता के डीसीपी शांतनु सिन्हा गिरफ्तार, ईडी ने जारी किया था लुकआउट नोटिस

 

RNE Network.

प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) ने कल कोलकाता के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ( डीसीपी ) शांतनु सिन्हा बिस्वास को गिरफ्तार कर लिया। उन पर कथित वसूली रैकेट से जुड़े होने का आरोप था।
 

जिसे संगठित अपराध और भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क के तौर पर देखा जा रहा है। ईडी ने शांतनु सिन्हा के विरुद्ध लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। इसके बाद वह ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए।
 

जांच में उन पर सहयोग न करने और तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाया गया। शांतनु सिन्हा को टीएमसी नेतृत्त्व खासकर ममता बनर्जी का बेहद करीबी अधिकारी बताया जाता रहा है। ईडी उन्हें पहले भी कई बार तलब कर चुकी है, लेकिन वे पेश नहीं हुए।

FROM AROUND THE WEB