Movie prime

जरूरी खबर: इन लाडली बहनों को नहीं मिलेगा 26वीं किस्त का लाभ और राखी का शगुन, CM ने किया ऐलान 

 
Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लाडली बहन योजना चलाई जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके और अपने जीवन से जुड़े फैसले खुद ले सके।
इस योजना की शुरुआत महिलाओं के उत्थान के लिए शुरू किया गया था। सरकार हर महीने महिलाओं को 1250 रुपए की राशि देती है। इस योजना की राशि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया जाता है।
 
हर महीने की 10 तारीख को आमतौर पर इस योजना की राशि भेज दी जाती थी लेकिन अब मोहन सरकार ने 15 तारीख के आसपास लाडली बहना योजना की राशि भेजने का ऐलान किया है।जून के महीने में लाडली बहनों को 25वीं किस्त का लाभ मिल चुका है और अब बहने बेसब्री से 26वीं किस्त का इंतजार कर रही है।
राज्य की कई महिलाओं को इस बार 26वीं किस्त का लाभ नहीं दिया जाएगा। मोहन सरकार ने इन महिलाओं का नाम लिस्ट से काटने का आदेश जारी किया है। तो आईए जानते हैं कि महिलाओं को नहीं मिलेगा लाडली बहना योजना का लाभ...
इन बहनों को नहीं मिलेगा लाडली बहना योजना की 26वीं किस्त 
  • जिन महिलाओं की उम्र 60 साल से अधिक हो चुकी है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • आयकरदाता परिवार की महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी।
  • जो महिलाएं पहले से किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ उठा रही है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • आर्थिक रूप से समृद्ध घर की महिलाओं को 25वीं किस्त का लाभ नहीं दिया जाएगा।
केवल इन महिलाओं को ही मिलेगा लाभ
मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी
विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता
21 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाएं
किसी भी वर्ग की महिलाएं ले सकती हैं लाभ
स्वयं या परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता न हो, जिनके परिवार के पास 5 एकड़ से कम भूमि हो।
इस बार महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1500 
 
इस बार लाडली बहना योजना की राशि ₹1500 आएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि इस बार लाडली बहनों को रक्षाबंधन के गिफ्ट के रूप में 250 रुपए की राशि दी जाएगी। यानी कि इस बार लाडली बहनों के अकाउंट में टोटल ₹1500 आएंगे। रक्षाबंधन से पहले लाडली बहना योजना की 26वीं किस्त जारी हो सकती है।