Movie prime

गाजीपुर बॉर्डर से लश्कर आतंकी शब्बीर लोन को पकड़ा, यह आतंकी रच रहा था एक बड़ी साजिश, उसे पुलिस ने दबोचा

 

RNE Network.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ( एनडीआर ) ने सुरक्षा एजेंज़ियो के साथ मिलकर दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर से लश्कर - ए - तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है।
 

उसे पांच दिन की हिरासत में जेल भेज दिया गया है। श्रीनगर का रहने वाला लोन बांग्लादेश में बैठकर आईएसआई के इशारे पर लश्कर का नया मॉड्यूल तैयार कर रहा था। वह भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था।
 

जांच में सामने आया कि शब्बीर लोन भारत सीधे नहीं आया, बल्कि नेपाल बॉर्डर के रास्ते चोरी छिपे दाखिल हुआ था। लोन 2007 में गैरकानूनी गतिविधियों और विस्फोटक पदार्थ से जुड़े मामलों में पकड़ा गया था। 2018 में तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद भी वह आतंकी नेटवर्क से जुड़कर सक्रिय हो गया। उसी ने दिल्ली और कोलकाता में कई स्थानों पर भारत विरोधी पोस्टर लगाये।

FROM AROUND THE WEB