होली पर कानून मंत्री रहे तमिलनाडु में सक्रिय, बुनकरों से वार्ता की, वकीलों से मिले, आंबेडकर प्रतिमा को माला पहनाई
Mar 4, 2026, 08:24 IST
RNE Network.
बीकानेर के सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल होली के पर्व पर भी तमिलनाडु में सक्रिय रहे। तमिलनाडु में अब विधानसभा चुनाव होने वाले है और इस राज्य के लिए पार्टी ने मेघवाल को बड़ी जिम्मेदारी दे रखी है। कानून मंत्री तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के सह प्रभारी है।

तमिलनाडु प्रवास के दौरान मदुरे में मेघवाल ने बुनकरों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं को समझा और उसके निदान का भरोसा दिलाया। मेघवाल ने अपने इस प्रवास के दौरान बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यर्पण भी किया।

कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पैनल लॉयर्स से भी बातचीत की। तमिलनाडु पार्टी संगठन के पदाधिकारियों की बैठक कर चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया। मेघवाल प्रवासी राजस्थानियों से भी मिले।

