Movie prime

मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी ने की पुरस्कारों की घोषणा, अखिल भारतीय प्रोफेसर विष्णुकांत शास्त्री पुरस्कार डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को

 
यात्रा वृतांत 'ओकुहेपा' के लिए दिया जाएगा एक लाख रुपयों की राशि का पुरस्कार

RNE, JAIPUR-HANUMANGARH.

मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् शासन संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा संचालित साहित्य अकादमी ने गुरुवार को कैलेंडर वर्ष 2024 के अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक कृति पुरस्कारों की घोषणा की है। एक लाख रुपयों की राशि का अखिल भारतीय प्रोफेसर विष्णुकांत शास्त्री पुरस्कार डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के यात्रा वृतांत 'ओकुहेपा' के लिए घोषित हुआ है।

 

उल्लेखनीय है कि डॉ. सोनी को इसी कृति पर भाषा एवं पुस्तकालय विभाग राजस्थान सरकार का वर्ष 2025 का हिन्दी सेवा पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।

हनुमानगढ़ जिले के धन्नासर ग्राम निवासी साहित्यकार व आईएएस डॉ. सोनी वर्तमान में मुख्यमंत्री राजस्थान के सचिव तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजस्थान के शासन सचिव हैं।

राजस्थानी और हिन्दी में कहानी, कविता और डायरी लेखन के अलावा इन्होंने अनुवाद और संपादन के कार्य भी किए हैं और अब तक इनकी पंद्रह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इन्हें राजस्थानी कहानी संग्रह 'भरखमा' के लिए साहित्य अकादेमी पुरस्कार तथा राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर का मुरलीधर व्यास 'राजस्थानी' कथा साहित्य पुरस्कार, राजस्थानी कविता संग्रह 'रणखार' के लिए साहित्य अकादेमी का युवा पुरस्कार, हिन्दी कविता संग्रह 'रेगमाल' के लिए राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर का सुधींद्र पुरस्कार सहित कई मान-सम्मान मिल चुके हैं। इनकी कहानी पर राजस्थानी फिल्म 'भरखमा' का भी निर्माण हुआ है। सोनी को यह पुरस्कार घोषित होने पर राजस्थान के साहित्य जगत में खुशी की लहर है।

 

*डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की प्रकाशित पुस्तकें-* उम्मीदों के चिराग, रेगमाल (हिन्दी कविता संग्रह), रणखार (राजस्थानी कविता संग्रह) एडियोस (हिन्दी कहानी संग्रह), भरखमा (राजस्थानी कहानी संग्रह), यादावरी (हिन्दी डायरी), ओकुहेपा (हिन्दी यात्रा वृत्तांत), लगमात (राजस्थानी डायरी), म्हारै पांती रा पाना (पंजाबी से राजस्थानी अनुवाद), देहरा में आज ई उगै है आपणा रूंख (अंग्रेजी से राजस्थानी अनुवाद), भणाई रो मारग (गुजराती से राजस्थानी अनुवाद), निर्वाण (पंजाबी से हिन्दी में अनुवाद), शब्दों की सीप, अड़तालीस कदम, सनागत (संपादन)।

FROM AROUND THE WEB