Movie prime

कल नहीं मिलेगी दवा, नई दवा अधिसूचनाओं के विरोध में बंद की घोषणा

 

RNE Network.

बीमारों के लिए ध्यान देने लायक बात। रोज गम्भीर रोगों के कारण दवा लेने वाले बीमारों को सतर्क रहकर यदि उनकी दवा समाप्त हो रही है या समाप्त हो चुकी है तो वे आज ही अपनी दवा खरीद लें। कल उनको दवा नहीं मिलेगी। क्योंकि कल केमिस्ट अपनी दुकानें बंद रखेंगे।
 

अवैध ई फार्मेसी और नई दवा संबंधी अधिसूचनाओं के विरोध में देश भर के केमिस्ट और दवा विक्रेता कल 20 मई को अपनी दुकानें बंद रखेंगे। राजस्थान केमिस्ट एलाइंस भी बंद में शामिल होगा। हालांकि जयपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने बंद से अलग रहने का निर्णय किया है।

FROM AROUND THE WEB