जेल, होमगार्ड और फायर कर्मचारियों का मेस भत्ता बढ़ाया, मासिक 150 रुपये की बढ़ोतरी की गई है
May 13, 2026, 10:09 IST
RNE Network.
राज्य के जेल, होमगार्ड व फायर कर्मचारियों के लिए बड़ी खुश खबर है। राज्य सरकार ने इन कर्मचारियों के मेस भत्ते में बढ़ोतरी की है। वित्त विभाग ने मेस भत्ते में बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए है।
तीनों सेवाओं में अफसर और कर्मचारियों के मेस भत्ते में हर महीनें 150 रुपये की बढ़ोतरी की है। बढ़ा हुआ मेस भत्ता 1 अप्रैल से मिलेगा। तीनों सेवाओं के हजारों कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।
जेल विभाग में वार्डर, हेड वार्डर, डिप्टी जेलर और जेलर का मेस भत्ता 2700 रूपये से बढ़ाकर 2850 रुपये किया है। इसी तरह होमगार्ड कांस्टेबल, ड्राइवर, मुख्य आरक्षी, नागरिक सुरक्षा के फायर ब्रिगेड ड्राइवर और कांस्टेबल का मेस भत्ता भी अब 2700 से बढ़कर 2850 हो गया है।

