मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा घिरा, आईटी मंत्रालय ने मांगा जवाब
RNE Network.
पेपर लीक पर कड़े कदम उठाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो को फेसबुक व इंस्टाग्राम से हटाने पर विवाद गर्मा गया है।
28 जुलाई को जारी इस वीडियो को हटाने पर केंद्रीय आईटी मंत्रालय ने प्लेटफार्म संचालक मेटा के अफसरों को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है और जांच शुरु की है। मेटा ने पोस्ट हटाने को तकनीकी गलती बताते हुए माफी मांगी है और कहा है कि पोस्ट को वापस बहाल कर दिया गया है।
मोदी के इस वीडियो को रिकॉर्ड करीब 30 करोड़ लोगों ने देखा।
कुछ समय के लिए पोस्ट हटाने पर स्क्रीन पर संदेश आया कि कानूनी अनुरोध के कारण भारत मे इस वीडियो की पहुंच सीमित कर दी गयी है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन ने कहा कि केवल माफी मांगना ही काफी नहीं है। सत्यापित फेसबुक खाते से पोस्ट हटाना बेहद गम्भीर और बेहद परेशान करने वाला घटनाक्रम है जो कभी नहीं होना चाहिए था। मंत्रालय ने मेटा से विस्तृत तकनीकी स्पष्टीकरण मांगा है।

